चार दिवसीय ग्राम दौरे पर बलसगरा पहुंचे प्रशिक्षु आइएएस
गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड के बलसगरा पंचायत में चार दिवसीय ग्राम दौरे पर सोमवार को छह प्रशिक्षु आइएएस पहुंचे। इनमें लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक एकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अमरेश्वर ¨सह (भारतीय राजस्व सेवा कस्टम), जगदीश चेलानी (भारतीय प्रशासनिक सेवा), अभिषेक गोयल (भारतीय विदेश सेवा), निखिल धनराज (भारतीय प्रशासनिक सेवा), मोनिका यादव (भारतीय रेल सेवा) व भास्कर स्नेहल (भारतीय प्रशासनिक सेवा) हैं। सर्वप्रथम प्रशिक्षु आइएएस का पंचायत सचिवालय में सहिया ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड के बलसगरा पंचायत में चार दिवसीय ग्राम दौरे पर सोमवार को छह प्रशिक्षु आइएएस पहुंचे। इनमें लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक एकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अमरेश्वर ¨सह (भारतीय राजस्व सेवा कस्टम), जगदीश चेलानी (भारतीय प्रशासनिक सेवा), अभिषेक गोयल (भारतीय विदेश सेवा), निखिल धनराज (भारतीय प्रशासनिक सेवा), मोनिका यादव (भारतीय रेल सेवा) व भास्कर स्नेहल (भारतीय प्रशासनिक सेवा) हैं। सर्वप्रथम प्रशिक्षु आइएएस का पंचायत सचिवालय में सहिया ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद डाड़ी बीडीओ प्रमोद कुमार दास ने प्रशिक्षु आइएएस को पौधा प्रदान किया। बाद में प्रशिक्षु आइएएस ने पंचायत सचिवालय परिसर में पौधरोपण किया। सर्वप्रथम प्रशिक्षु आइएएस ने पंचायत सचिवालय में उपस्थित लोगों को परिचय प्राप्त कर स्वयं का परिचय दिया। इस दौरान बीडीओ प्रमोद कुमार दास, स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड को-ऑॅर्डिनेटर नरेश रजक, सुपरवाइजर अफसरा प्रवीण, स्वास्थ्य मैनेजर विजय कुमार, पीएचडी जेई विनोद कुमार ¨सह, मुखिया अंजलि दास ने प्रखंड व पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बारिकी से जानकारी दी। मौके पर प्रशिक्षु आइएएस अमरेश्वर ¨सह ने बताया कि सभी चार दिनों तक बलसगरा में रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायती राज, भूमि सुधार व कृषि से संबंधित तथा गांव के ग्रामीणों के जीवन स्तर के बारे लोगों से रूबरू होकर जानकारी लेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है कि नहीं या किस तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसे भी जानने का कार्य करेंगे। इस दौरान बीपीएल व अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के परिवारों से मिलकर इनके रहन-सहन के बारे में अवगत होंगे। दोपहर के बाद प्रशिक्षु आइएएस की टीम ने बलसगरा गांव का दौरान किया। कार्यक्रम का संचालन कुलेश्वर रविदास ने किया। मौके पर डाड़ी भाग वन जिला परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ¨सह, मुखिया मेराज अंसारी, जेई मुन्ना कुमार, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर हरिनंदन ¨सह, गिद्दी थाना प्रभारी सुदामा राम, बीपीओ शंकर प्रसाद, डॉ. नाजिर आलम, सुदर्शन मंडल, दयामनी टोप्पो, आशीष पंडा, प्रकाश कुमार, राहुल राज, रामभजन राम, जयनंदन राम, श्यामकृष्ण देव, राजेश रवि, दिवाकर महतो, दशरथ राम, किशोर कुमार, लोकनाथ ठाकुर, शशिभूषण प्रसाद, टेकलाल प्रसाद, रिता देवी, पुष्पा देवी, सुरेश महतो, योगराज राम समेत सहिया, सेविका, जलसहिया, एएनएम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
.