अधिकारियों को मिला ईवीएम व वीवीपैट का हैंड ऑन ट्रेनिग
रामगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चुनाव से जुड़े सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों सभी अंचलाधिकारियों जिले के सभी जोनल पदाधिकारी सुपर जोनल पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट का हैंड ऑन ट्रेनिग दी गई।
रामगढ़ : लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चुनाव से जुड़े सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, सभी अंचलाधिकारियों, जिले के सभी जोनल पदाधिकारी, सुपर जोनल पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट का हैंड ऑन ट्रेनिग दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को छतरमांडू स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित इस ट्रेनिग में ट्रेनिग कोषांग की नोडल पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह ने सभी अधिकारियों को ईवीएम से वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट से बैलेट यूनिट को जोड़ने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 30 अप्रैल तक जारी रहेगा, सोमवार 22 अप्रैल को संकुल साधन सेवियों और प्रखंड साधन सेवियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।