Move to Jagran APP

काले कानून से खेत, खलिहान, किसान होंगे बर्बाद

संवाद सहयोगी रामगढ़ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्र के मोदी सरकार द्वारा संसद से प।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:07 AM (IST)
काले कानून से खेत, खलिहान, किसान होंगे बर्बाद
काले कानून से खेत, खलिहान, किसान होंगे बर्बाद

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्र के मोदी सरकार द्वारा संसद से पारित किए गए किसान विरोधी काला कानून का पुरजोर विरोध करेगा। मोदी सरकार ने तीन काले कानूनों कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य कानून कीमत आश्वासन कानून व कृषि सेवा पर करार कानून के माध्यम से किसान, खेत, मजदूर, छोटे दुकानदार, मंडी मजदूर व कर्मचारियों की आजीविका पर एक क्रूर हमला बोला है। यह बात झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी निरंजन पासवान व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता उर्फ छोटू ने संयुक्त रूप से कहीं। दोनों नेता शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश कमेटी के आंदोलन की रूपरेखा को साझा कर रहे थे। कहा कि यह किसान खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षडयंत्र है। काला कानून से पूंजीपतियों का भला होगा, खेत, खलिहान, किसान ही वीरान होंगे। कहा कि आज देश में 62 करोड़. किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन इन काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री व उनकी सरकार सभी ऐतराज को दरकिनार कर देश को बरगला रहे है। देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत-मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र कर रही है। कहा कि 28 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन से साढ़े ग्यारह बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता मोहराबादी से पदयात्रा शुरू कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर पार्टी किसान-मजदूर बचाव दिवस मनाएगा, इसके तहत जिला मुख्यालय, विधानसभा, अनुमंडल मुख्याल पर धरना, प्रदर्शन व पदयात्रा कार्यक्रम करेगी। साथ ही कई कार्यक्रम होंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, शांतनु मिश्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमला शहजादा, वीरेन सिंह, बैजू राय, के नायक, रवींद्र कुमार रवि आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.