रसोइया संयोजिका संघ ने शिक्षक व छात्रों को किया सम्मानित
गिद्दी (रामगढ़) : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने बुधवार को बालक मध्य विद्या
गिद्दी (रामगढ़) : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने बुधवार को बालक मध्य विद्यालय गिद्दी में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें अतिथि विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका दीपाली चटर्जी व विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक मनोज कुमार उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों ने 15 अगस्त में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षों को सम्मानित किया। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही शिक्षक बच्चों को समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करने व जीवन में सफलता की पाठ पढ़ाने की भूमिका बखूबी निभाना, एक सराहनीय कार्य है। मौके पर शिक्षक डेवीड मरांडी, असीत दत्ता, पूर्णिमा देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, गीता देवी, ¨रकी कुमारी, मंजू देवी, इंदू देवी, यशोदा देवी, कुंती देवी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।