कपरफुटवा में झूमर प्रतियोगिता की तैयारी का लिया जायजा
कुजू : झारखंडी लोक कला सांस्कृतिक मंच द्वारा रविवार को कपरफुटवा छोटकी डूंडी में आ
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:40 PM (IST)
कुजू : झारखंडी लोक कला सांस्कृतिक मंच द्वारा रविवार को कपरफुटवा छोटकी डूंडी में आयोजित झूमर प्रतियोगिता समारोह की तैयारी का जायजा शनिवार को आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो ने लिया। इस दौरान श्री महतो ने निर्माणाधीन मंच, पंडाल आदि का जायजा लिया। मौके पर जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, गोमिया विधानसभा प्रभारी लंबोदर महतो, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, जिप सदस्य नरेश महतो व सरिता देवी होंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी जयकिशोर महतो, तापेश्वर महतो, शीतल महतो, मिहिरचंद मुंडा, छेदी महतो, विष्णुदेव महतो, बलदेव महतो आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें