जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं : चंद्रप्रकाश
दुलमी : दुलमी के हत्यारा महुआ टांड़ में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित स्व. रिझुनाथ चौधरी मेमोि
दुलमी : दुलमी के हत्यारा महुआ टांड़ में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित स्व. रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच हिंडाल्को मुरी बनाम लईयो टीम के बीच भिड़ंत हुआ। इसमें हिंडाल्को मुरी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लईयो की टीम को 1-0 से पराजित कर टूर्नामेंट में कब्जा बनाया। वहीं इससे पूर्व रांची बनाम हजारीबाग महिला फुटबॉल टीम के बीच प्रदर्शनी मैंच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। निर्धारित समय तक दोनों टीम बराबरी रही। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, दुलमी बीडीओ जया शंखी मुर्मू आजसू के जिला अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए गेंद को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि मंत्री श्री चौधरी ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये व शील्ड तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं महिला टीम को पांच पांच हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेल का अच्छा प्रदर्शन कर राज्य व देश का नाम रौशन करे। इसके लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में सरकार द्वारा हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश मे पहला जिला रामगढ़ होगा। 2019 तक हर घर मे पानी पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दुलमी प्रखंड आदर्श प्रखंड होगा।
विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री सीपी चौधरी के सहयोग से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए जिले भर में कई जगहों पर खेल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में विकास की गंगा बह रही है। वहीं दुलमी बीडीओ जया शंखी मुर्मू ने खेल आयोजन से खुश होकर इसी तरह दुलमी क्षेत्र में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन करने अपील किया। मौके पर आयोजक समिति अध्यक्ष र¨वद्र कुमार, संरक्षक धर्मवीर महतो, अशोक कुमार महतो सहित मुखिया ममता देवी, पार्वती देवी, रमेश बेदिया, हरिवंश महतो, पंसस सरुबला देवी, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो, सचिव सन्तोष महतो, लीलावती देवी,वीणा देवी, परमेश्वर पटेल, भयहरन महतो, दिलीप शर्मा, योगेंद्र महतो, दिलीप महतो, अभय पद्मराज, दिलीप सिन्हा, अब्दुल अंसारी, नसीम अख्तर, उर्फ पप्पू, विजय कुमार,कमिटी सचिव सभाष कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक महतो, बसन्ती देवी, सीता देवी, मुकेश कुमार, आजसू नेता पंकज कुमार, गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ सचिव इंद्रपाल ¨सह सैनी, सनवर अंसारी, आजसू नेता पंकज महतो, सन्तोष कुमार महतो सुभाष कुमार महतो, अजय करमाली सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे।