शहादत दिवस को सफल बनाने का निर्णय
गिद्दी (रामगढ़) : मार्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड कमेटी की बैठक गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी
गिद्दी (रामगढ़) : मार्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड कमेटी की बैठक गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी स्थित कार्यालय में रविवार को हुई। इसमें 16 जुलाई को रांची राज्य भवन के समक्ष होने वाले धरना में प्रखंड से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 26 जुलाई को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में मनाए जाने वाले शहीद का. महेश बेदिया के शहादत दिवस को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। शहादत दिवस को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। अंत में पार्टी की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुंदरलाल बेदिया ने किया। जबकि आरडी मांझी, लोदो मुंडा, अमृत राणा, धनु महतो, मित्रलाल महतो, प्रदीप रवानी, राजकुमार लाल, रामकुमार मुर्मू, धनंजय ¨सह, मनीष किस्कू, मीना देवी, राजेश गुप्ता, अशोक उरांव बैजनाथ महतो आदि उपस्थित थे।