सांगठनिक मजबूती को ले कार्यकर्ताओं ने जताई प्रतिबद्धता
मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मांडू प्रखंड के सोनडीहा ग्राम पंचायत स्थित मंडा टांड में रविवार को मांडू विधानसभा को लेकर संकल्प बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सोनडीहा पंचायत अध्यक्ष जुगल महतो व संचालन विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रवक्ता उमेश कुमार ने किया। आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो व प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य नरेश महतो के आदेशानुसार आजसू पार्टी की यह संकल्प बैठक आहूत की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मांडू प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य नरेश महतो उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोस चुनाव व विस चुनाव में बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस चुनाव में महत्ती भूमिका होगी।
वेस्ट बोकारो (रामगढ़ ): मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मांडू प्रखंड के सोनडीहा ग्राम पंचायत स्थित मंडा टांड में रविवार को मांडू विधानसभा को लेकर संकल्प बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सोनडीहा पंचायत अध्यक्ष जुगल महतो व संचालन विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रवक्ता उमेश कुमार ने किया। आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो व प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य नरेश महतो के आदेशानुसार आजसू पार्टी की यह संकल्प बैठक आहूत की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मांडू प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य नरेश महतो उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोस चुनाव व विस चुनाव में बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस चुनाव में महत्ती भूमिका होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ व पंचायत स्तर पर तत्परता से जुटने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में आगामी 24 जनवरी को आजसू की अखिल झारखंड श्रमिक संघ द्वारा प्रस्तावित सीसीएल के जीएम ऑफिस कुजू में विस्थापित व प्रभावित क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन को सफल और सार्थक करने की अपील की। इस बाबत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को जाहिर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनडीहा ग्राम पंचायत मुखिया राधेश्वर महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष लालकेश्वर कुशवाहा, विक्रम भगत, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, बजरंगी कुमार, पंकज कुमार, बालदेव कुमार, अवधेश महतो, छोटू सोरेन, लखेन्द्र भुइंया, शहाबुद्दीन रिजवी, मिथिलेश कुमार, पवन कुमार, कृष्णा कुमार, अभिषेक ¨सह, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार महतो, विवेक कुमार महतो, सतेंद्र बाबू, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, आरिफ खान, संतोष कुमार, गुलाब कुमार महतो, लखन महतो, मनोज चौधरी, चंद्रदेव महतो आदि उपस्थित थे।