विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी सरस्वती

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Jun 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:13 AM (IST)

एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का शनिवार को पुनर्गठन किया।

साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी सरस्वती
साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी सरस्वती

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का शनिवार को पुनर्गठन किया गया।

संस्था के संस्थापक राजलाल सिंह पटेल ने सारूबेड़ा स्थित संस्था मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष एमडी मुबारक के आवास पर आयोजित कोर कमेटी की बैठक की। बैठक के बाद संस्था के संस्थापक पटेल द्वारा एक तरफ जहां राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार किया वहीं दूसरी तरफ झारखंड प्रदेश कमेटी का भी पुनर्गठन किया। पटेल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय कमेटी में ईस्ट इंडिया जोन का इंचार्ज धनंजय पाण्डेय, मेडिकल सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार शर्मा, साइबर क्राइम कंट्रोल सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा, मेडिकल सेल का राष्ट्रीय सचिव डॉ. महेंद्र कुमार, साइबर क्राइम कंट्रोल सेल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरस्वती बनर्जी एवं साइबर क्राइम कंट्रोल सेल की राष्ट्रीय सचिव फातिमा तबस्सुम को बनाते हुए राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड प्रदेश को स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि झारखणंड प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राणा, प्रदेश युवा सेल अध्यक्ष पिन्टू कुमार मालाकार, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश रंजन, मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष एमडी मुबारक, इन्फॉर्मेशन सेल प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर चौबे, आरटीआई सेल प्रदेश अध्यक्ष रघुराई मेहता, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष एमडी रहमत अंसारी, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष मौसमी दास तथा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता के पद पर ज्योति शर्मा को मनोनीत किया गया । उन्होंने यह भी बताया कि नव गठित कमेटी को निर्देश दिया गया है कि एक माह के अंदर प्रदेश कमेटी सहित सभी जिला कमेटी एवं सेल समितियों का गठन करना सुनिश्चित करें एवं आगामी नौ अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर पर प्रदेशस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का तैयारी भी अभी से करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश एवं प्रदेश के अन्दर अपराध तथा भ्रष्टाचार के मामले तीव्र गति से बढ़ रहे जिसे रोकने के लिए संस्था के इन्फॉर्मेशन सेल के सदस्यों को सक्रिय करने की जरूरत है ताकि किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व ही समय रहते रुकवाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।