विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़: उरीमारी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच आरोपितों को भेजा न्यायिक हिरासत में

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:56 AM (GMT+05:30)

उरीमारी में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सभी पांचों आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत ...और पढ़ें

पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा। जागरण

पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा। जागरण

HighLights

  1. उरीमारी में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

  2. पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़)। उरीमारी ओपी क्षेत्र में 8 सितंबर की शाम 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले के सभी पांचों आरोपित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पूरे मामले की जानकारी गुरुवार को उरीमारी ओपी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ओपी प्रभारी रथु उरांव ने दी।

ओपी प्रभारी ने बताया कि नाबालिग छात्रा 8 सितंबर को स्कूल से लौटने के बाद जरजरा जुबला स्थित अपने सहेली के घर चल गई थी।शाम हो जाने के कारण सहेली ने अपने नाबालिग भाई को छात्रा को उसके घर पहुंचाने के लिये बोली। इसके बाद सहेली के भाई अन्य तीन नाबालिग बच्चों के साथ छात्रा को उसके घर छोड़ने के लिए निकल पड़े।

शॉर्टकट रास्ता पकड़ते हुए सभी रेलवे ट्रैक होते हुए पीड़ित छात्रा के घर जा रहे थे। इसी बीच पांच युवकों की नजर उन पर पड़ी।उनलोगों ने सहेली के भाई सहित अन्य बच्चों को वहां से भगा दिया। साथ ही उक्त नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक गैंगरेप किया।इस बीच सहेली के भाई ने पीड़िता के घरवालों को पूरी जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता व स्वजनों ने 9 सितंबर को थाने में लिखित आवेदन दिया।ओपी प्रभारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सभी पांचों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठा।

उरीमारी पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल जांच कराते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद सभी पांचों आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत हजारीबाग भेज दिया गया। साथ ही पीड़िता छात्रा का मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 बी के तहत बयान दर्ज कराया गया।

उरीमारी क्षेत्र के ही है पांचों आरोपित

प्रेस कांफ्रेंस में ओपी प्रभारी रथु उरांव ने बताया कि गैंगरेप कांड में पकड़े गए सभी आरोपित उरीमारी क्षेत्र के ही है।इसमें डेडक़ा टोला निवासी 30 वर्षीय शाहरूक सोरेन,जोजो टोला निवासी 22 वर्षीय सिकंदर टुड्डू व 26 वर्षीय तिवारी सोरेन,23 वर्षीय ग़ैरवा टोला निवासी विनोद मांझी और 28 वर्षीय उरीमारी बस्ती महेश पावरिया शामिल है। 

यह भी पढ़ें- रामगढ़: कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने पहुंचे थे राहुल दुबे गिरोह के सदस्य, दो आरोपी गिरफ्तार