विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़: कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने पहुंचे थे राहुल दुबे गिरोह के सदस्य, दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:21 PM (GMT+05:30)

गिद्दी में राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने जाते हुए गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

गिद्दी थाना पुलिस के साथ आरोपित राहुल दुबे गिरोह के सदस्य। जागरण

गिद्दी थाना पुलिस के साथ आरोपित राहुल दुबे गिरोह के सदस्य। जागरण

HighLights

  1. राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिद्दी में गिरफ्तार।

  2. कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने जा रहे थे।

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने जा रहे राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिद्दी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से लेवी के 40 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में गुरूवार को भेज दिया गया। इस संबंध में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया कि गुरूवार को गुप्त सूचना मिली कि कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने के लिए काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से गिद्दी क्षेत्र में आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापामारी टीम का गठन किया। इसके बाद टीम को सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना हुई। गुप्त सूचना थी कि दोनों आरोपित लेवी का पैसा वसूलकर ग्राम बुंडू बसरिया होते हुए गिद्दी-नईसराय मार्ग से रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं।

इसके बाद छापामारी टीम ने पीछा करते हुए गिद्दी मेन रोड के टोंगी के पास मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इस संबंध में गिद्दी थाना कांड संख्या 30/26 बीएनएस की धारा 111(2)(बी), 111(3), 308(3) व 308(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं गिद्दी थाना पुलिस बरामद पैसे के मामले में भी पूछताछ कर रही है।

दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में मनु कुमार साव (19 वर्ष), पिता प्रमोद साव, सौदागर मोहल्ला, थाना रामगढ़, जिला रामगढ़ तथा अविनाश कुमार (करीब 18 वर्ष), पिता राजेश साव, कोयरिटोला मुंडा टोली, थाना व जिला रामगढ़ शामिल हैं।

ये सामान हुए बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से 500 रुपये के 80 नोट कुल 40 हजार रुपये, सफेद रंग का वीवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल, ब्लू रंग का वीवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल तथा काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जेएच-24एम-6620 बरामद की है।

छापामारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

छापामारी टीम में गिद्दी थाना के थाना प्रभारी पुअनि मो. इकबाल हुसैन, पुअनि दामुराम बोयपाई, सअनि चंदन उरांव, सअनि सुनील कुमार, ओम प्रकाश कुमार महतो, राजेंद्र कुमार तथा अनिल कुमार सिंह शामिल थे। 

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में SAIL के ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, 15 सितंबर तक PF-पेंशन का समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना