आक्रोशित महिलाओं ने भुरकुंडा ओपी का किया घेराव
आक्रोशित महिलाओं ने किया घेराव
आक्रोशित महिलाओं ने भुरकुंडा ओपी का किया घेराव
पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, मामला : पत्नी को मारकर अधमरा करने का
फोटो 51 भुरकुंडा ओपी का घेराव करती महिलाए
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ): भुरकुंडा ओपी का गुरुवार की शाम महिलाओं ने घेराव किया। घेराव भुरकुंडा जयप्रकाश नगर में बुधवार को पति अनिल सोनी द्वारा अपनी पत्नी रिंकू सोनी के साथ किए गए हैवानियत और बेरहमी से मारकर अधमरा किए जाने के विरोध मे किया गया।महिलाओ ने कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। महिलाओं का कहना था कि पहले भी अनिल सोनी द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की जाती रही है। इसकी सूचना भुरकुंडा ओपी पुलिस को भी दी गई थी। घटना से एक दिन पहले मंगलवार को भी यह मामला भी पहुंचा था। भुरकुंडा ओपी में ही अनिल सोनी द्वारा पत्नी रिंकू सोनी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने कुछ नहीं किया और पुलिस ने आरोपित को छोड़ दिया। भाजपा नेत्री अनामिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में घेराव के दौरान भुरकुंडा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गइ। घेराव करते हुए महिलाओं ने भुरकुंडा ओपी पुलिस के खिलाफ झारखंड पुलिस महानिदेशक के नाम संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र भी सौंपा। घेराव मे काफी संख्या मे आक्रोशित महिलाएं और लोग शामिल थे। बताते चलें कि अनिल ने ईंट से पत्नी के सिर पर वार कर रिंकू को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इधर गंभीर से घायल रिंकू सोनी का रिम्स रांची में इलाज चल रहा है। रिंकू सोनी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद भुरकुंडा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनील सोनी को जेल भेज दिया है।
भुरकुंडा ओपी में पीड़ित को डराने व मैनेज का चलता है खेल अनामिका ने बताया की इन दिनों भुरकुंडा ओपी में पुलिस मनमानी पर उतर आई है।ओपी में पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई तो दूर पीड़ित को डराने धमकाने का खेल चल रहा है। पीड़ित को डरा धमका जबरन मामले को मैनेज करने का खेल चल रहा है।उसने कहा की पुलिस की शिकायत की मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों से की जाएगी।