Move to Jagran APP

विहिप व बजरंग दल ने फूंका ममता बनर्जी व यशवंत सिन्हा का पुतला

जागरण संवाददाता रामगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में हिदुओं पर हो

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 10:43 PM (IST)
विहिप व बजरंग दल ने फूंका ममता बनर्जी व यशवंत सिन्हा का पुतला
विहिप व बजरंग दल ने फूंका ममता बनर्जी व यशवंत सिन्हा का पुतला

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में हिदुओं पर हो रही हिसा के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय सुभाष चौक पर विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पुतला जलाया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए व कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए विहिप व बजरंग दल के चार-पांच कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते हुए सबसे पहले ममता बनर्जी व यशवंत सिन्हा की तस्वीर पर कालिख पोत कर क पुतला दहन किया। इसके बाद प्रदर्शन किया। मौके पर विहिप नेता छोटू वर्मा ने कहा कि बंगाल में हिदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा है यह मुगल काल की बर्बरता को याद दिला रहा है। हम लग ममता बनर्जी को चेतावनी देते हैं कि जितनी जल्दी हो सके इससे रक्तपात को रोक लें अन्यथा इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा। आगामी दिनों में बंगाल जाने वाली सारी सड़कों को बंद करने का काम किया जाएगा। बजरंग दल के नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिदू समाज को अपने हित और अहित को पहचान कर वोट करना होगा। बंगाल में इतने सारे हिदुओं का कत्ल हुआ। कई महिलाओं से बलात्कार हुआ। कई घरों में आग लगा दिया गया। मगर हिदुस्तान की पूरी विपक्ष दलो का बयान हिदू समाज के बचाव में नहीं आया। इससे ममता बनर्जी के गुंडों का मनोबल ऊंचा हुआ और इतनी गुंडागर्दी हुई। अब समय आ चुका है कि हिदु समाज भी अपने और पराए को पहचान कर चुनाव में वोट करें। तभी हमारा अस्तित्व और अभिमान जिदा रहेगा। इसके अलावा यह घोषणा भी की गई की यशवंत सिन्हा यदि अभी रामगढ़ की धरती पर कदम रखते हैं तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। मौके पर महेंद्र ठाकुर व रॉकी नायक मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.