रामगढ़ सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्पीड पोस्ट से मिले पत्र के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर
रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को स्पीड पोस्ट के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो ...और पढ़ें

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जागरण
HighLights
बंगाली भाषा में स्पीड पोस्ट से भेजी गई धमकी।
पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, जांच पड़ताल शुरू की।
संवाद सहयोगी, रामगढ़। लगातार राज्य के अलग जिलों में न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी देने की कड़ी में छत्तरमांडू स्थित रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
कोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचना देने दी गई है। इसके बाद से पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इधर कोर्ट प्रशासन भी पूरी तरह से अहतियात बरत रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बंगला भाषा में लिखी एक स्पीड पोस्ट डाक से प्राप्त हुआ। इसे कोर्ट में कार्यरत एक कर्मी ने बंगला से हिंदी में अनुवाद कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जानकारी दी। पत्र में सूचना देने वाले ने पश्चिम बंगाल से पोस्ट किया है। पोस्ट भेजने वाले ने अपना पता व आधार कार्ड भी संलग्न किया है।
इसमें स्पष्ट उल्लेख किया है कि कुछ लोग रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने का प्लान कर रहे हैं। ऐसा उन्होंने कुछ लोगों को फोन से बात करते हुए सुना है। इसके लिए 22 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।
न्यायालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीड पोस्ट लेटर सहित बंगला में लिखे गए पत्र व उसका अनुवाद आदि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को उपलब्ध कराया है। ताकि पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान हो जाए और पूरे मामले की जानकारी मिले।
यह भी जानना चाह रहा है कि कहीं इसके पीछे किसी तरह की गलत मंशा तो नहीं या फिर कुछ और न्यायालय प्रशासन इसे पूरी तरह से गंभीरता से ले रहा है। उनका मानना है कि इस सूचना को उजागर करने वाले ने अपना आधार कार्ड आदि भी भेजा है। इस लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी अपनी ओर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि दो-तीन दिन पूर्व ही एसपी मुकेश कुमार लुगणायत ने देर शाम व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया और सुरक्षा आदि का जायजा लिया था। हालांकि इस मामले की पुलिस करने में बच रही है। मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा ने पूछे जाने पर इस तरह की धमकी पर अनभिज्ञता जाहिर की।
इससे पूर्व भी कई न्यायालयों को उड़ाने की मिल चुकी है धमकी
इससे पूर्व भी झारखंड सहित पड़ोसी राज्य बिहार के कई व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने से संबंधित मेल सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी। इसके बाद सतर्कता बरती जा रही थी। कुछ दिनों पूर्व ही रांची न्यायालय को भी उड़ाने की धमकी की बात सामने आई थी।
