विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब मालगाड़ी के नीचे से नहीं गुजरेंगे ग्रामीण! रामगढ़ में 12 करोड़ से बन रहा अंडरपास, 3000 लोगों को होगा लाभ

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:25 AM (IST)

रामगढ़ के बरकाकाना में रेलवे लाइन के नीचे एक अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आसपास के पांच ...और पढ़ें

सीआइसी बस्ती लाइनपार में निर्माणाधीन अंडरपास

सीआइसी बस्ती लाइनपार में निर्माणाधीन अंडरपास

HighLights

  1. मालगाड़ी खड़ी रहने से रेलवे लाइन पार करने की परेशानी दूर होगी।

  2. स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन का रास्ता मिलेगा।

संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। बरकाकाना सीआईसी बस्ती में रेलवे लाइन के दूसरी ओर बसे गांवों को जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के करीब पांच गांवों की लगभग तीन हजार आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों को आवागमन के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे की सात लाइनों को पार करने की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में सीआईसी बस्ती समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। रेलवे लाइन पर अक्सर मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

कई बार मालगाड़ी के नीचे या आसपास से होकर रेलवे लाइन पार करने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी

रेलवे लाइन पार करने की समस्या का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं व बिमार पर पड़ता है। सुबह स्कूल के समय यदि रेलवे लाइन पर मालगाड़ी खड़ी हो जाती है, तो बच्चों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इससे कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने में देर हो जाती है। अंडरपास बनने के बाद बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद रेलवे लाइन पार करने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। साथ ही आसपास के गांवों और मुख्य सड़क तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

12 करोड़ की लागत से बनेगा 350 मीटर लंबा अंडरपास

निर्माण कार्य करा रहे संवेदक के अनुसार अंडरपास का निर्माण करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसकी लंबाई लगभग 350 मीटर और चौड़ाई करीब सात मीटर होगी। फिलहाल निर्माण कार्य जारी है। लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो रही है।

बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति कुछ धीमी हुई है। ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और रेलवे लाइन पार करने की निर्भरता कम होगी।

-राजेश कुमार, सहायक अभियंता बरकाकाना रेलवे 

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर पूर्व रेलवे चलाएगा 29 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों जलती है लाल बत्ती? रेलवे बोर्ड के एक नए आदेश ने खोला इसका बड़ा राज