Move to Jagran APP

गोला में वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक

गोला मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 04:26 PM (IST)
गोला में वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक
गोला में वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक

संवाद सूत्र, गोला : गोला मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हुई। बैठक में सांसद जयंत सिन्हा, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी, जिला महामंत्री सह गोला मंडल प्रभारी रंजीत पांडेय, रामगढ़ बिधानसभा के सासंद प्रतिनिध सह भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रन्नजय कुमार उर्फ कुन्टू बाबू विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता गोला मंडल अध्यक्ष बिजय ओझा ने किया। सासंद जयंत सिन्हा ने कहा कि इस कोरोना में सभी को संभल कर चलना है। आज टेक्नोलॉजी द्वारा हम सभी एक साथ बैठक कर विमर्श कर रहे हैं। दूर रहते हुए भी कितने पास हो गए। हमलोगों को शारीरिक दूरी बनाकर रहना है। इस जंग को हमलोग जीत सकते है। मास्क का प्रयोग करना है। गोला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सासंद के पास अपने-अपने पंचायत की समस्याओं को रखा गया। बैठक मे डोमन नायक, मनोज कुमार, बरलंगा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष बबलु साव, रवी कुमार, स्नेहलता चौधरी, जगेशवर महतो, दीपक सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरज कुमार, संतोस कुशवाहा, ललन कुशवाहा, संतोष तिवारी, बिकास मनी पाठक, अनुज प्रसाद, पंकज महली, जितेंद्र कुमार, चन्द्रशेखर उपाध्याय, नंदकिशोर महतो, अर्जुन प्रसाद, देवंती देवी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.