Move to Jagran APP

बड़का चुंबा उपमुखिया पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा न्यायालय जाने का निर्णय

बड़का चुंबा वार्ड सदस्यों की बैठक पंचायत सचिवालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 05:03 PM (IST)
बड़का चुंबा उपमुखिया पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा न्यायालय जाने का निर्णय

संवाद सूत्र, गिद्दी : बड़का चुंबा वार्ड सदस्यों की बैठक पंचायत सचिवालय में हुई। इसमें उप मुखिया ललन शर्मा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया। वार्ड सदस्यों ने बताया कि पूर्व में ही उप मुखिया ललन शर्मा के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पास पारित कर संबंधित पदाधिकारी को पत्र दे दिया गया है। परंतु आज तक उपमुखिया का पद से उन्हें मुक्त नहीं किया गया है। उपमुखिया ललन शर्मा पर अविश्वास प्रस्ताव में हार जाने के बाद भी अपने पद पर रहकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। वार्ड सदस्यों ने रामगढ़ उपायुक्त व मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी से ललन शर्मा द्वारा उप मुखिया के पद का दुरुपयोग पर रोक लगाने व उपमुखिया का चुनाव अविलंब कराने की मांग की है। कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन के साथ कानूनी कार्रवाई को लेकर न्यायालय जाने तक की चेतावनी भी दी है। मौके पर वार्ड सदस्य गंगाराम ऋषि, ममता देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.