विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात को दो सौ सिनेमा घरों में होगी खुन्नस फिल्म रिलीज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 09:11 PM (IST)

संवाद सहयोगी रामगढ़ आर्यन सिने इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिदी फीचर फिल्म खुन्नस सात जनवरी को रिलीज होगी।फिल्म के ...और पढ़ें

सात को दो सौ सिनेमा घरों में होगी खुन्नस फिल्म रिलीज
सात को दो सौ सिनेमा घरों में होगी खुन्नस फिल्म रिलीज

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : आर्यन सिने इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिदी फीचर फिल्म खुन्नस सात जनवरी को रिलीज होगी।फिल्म के रिलीज होने के पूर्व मंगलवार को शहर के तुलसी होटल में फिल्म का प्रोमो दिखाया गया। प्रोमो में फिल्म के कई रोचक ²श्यों को दिखाया गया। दुश्य देखकर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस दौरान फिल्म के निर्माता-निर्देशक व कलाकारों ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता की।इसमें फिल्म के कुछ अंश दिखाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू के मांडू प्रभारी सह विस प्रत्याशी तिवारी महतो  का सर्वप्रथम आयोजकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अतिथि ने प्रोमो दिखाने को स्क्रीन से पर्दा हटाकर प्रोमो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि इस फिल्म में झारखंड राज्य में 80 प्रतिशत शूटिग हुई है। यह एक अच्छी बात है। यहां के कलाकारों को इसका फायदा मिलेगा। इधर सिनेमा प्रेमी विमल शर्मा, संतोष राय, अमरेंद्र विद्यार्थी, देवा महतो, विनोद सिन्हा, बबलू शर्मा, पूजा महिमा, पूनम शर्मा, मनोज जैन, संजय बनारसी, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज जयसवाल, संसार, नरेश महतो तथा फिल्म के मुख्य अभिनेता नरेश कुमार भी अपनी बातों को रखते हुए बताया कि फिल्म वाकई बहुत बेहतरीन है। इस फिल्म की शूटिग हजारीबाग, मुंबई और कुल्लू मनाली  आदि के ़खूबसूरत लोकेशंस पर की फिल्माई गई है।इसमें मुख्य कलाकार नरेश कुमार, मेघा सक्सेना, देवा महतो, मुकेश राज सिंह ,स्वाति शर्मा, अमरेंद्र विद्यार्थी व मधुश्री हैं। मौके पर निर्माता प्रिया कुमारी, निर्देशक मुकेश राज सिंह, नीरज मंडल, धर्मेंद्र साव भोपाली, कैमरामैन राहुल सक्सेना, फाइट मास्टर प्रिस प्रिस, सौरभ गौरव, आध्या यादव आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।