साहित्य साधना मंच ने की शोकसभा
सिरका निवासी टेक जीवन विकलांग सेवा समाज संघ व साहित्य साधना संचार मंच के प्रमुख कवि सुनील कुमार की माता ए सुमित्रा का निधन हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सिरका निवासी टेक जीवन विकलांग सेवा समाज संघ व साहित्य साधना संचार मंच के प्रमुख कवि सुनील कुमार की माता सुमित्रा का निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन पर साहित्य साधना संचार मंच ने गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दुख व्यक्त करने वालों में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्र, संयोजक बलराम सिंह, सचिव बृजकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, संगठन सचिव किस्टो महतो, विष्णु चरण तिवारी, महावीर साहु, संजय पांडेय, रंजना श्रीवास्तव, नरेश सिंह, नरेश पोद्दार आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें