Move to Jagran APP

125 महिला समूह के बीच हुआ कुर्सी व दरी का वितरण

शहर के छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड दो अंतर्गत पूर्णी मंडप और गोलपार में 125 महिला समूह के बीच शुक्रवार को कुर्सी दरी का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:23 AM (IST)
125 महिला समूह के बीच हुआ कुर्सी व दरी का वितरण

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : शहर के छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड दो अंतर्गत पूर्णी मंडप और गोलपार में 125 महिला समूह के बीच शुक्रवार को कुर्सी दरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव अर्चना महतो महतो मौजूद थीं। मौके पर अर्चना ने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं की जवाबदेही ज्यादा बढ़ी है। ऐसे में महिलाओं को परिवार के साथ-साथ और ज्यादा समाज में अपनी भागीदारी निभारी होगी। नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव(भोपाली) की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष तौर पर जोर दिया। मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी मजबूत समाज का निर्माण होगा। मौके पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आराधना राज, नगर कार्यकारी अध्यक्ष वीभा सिंह और महिला मोर्चा नगर सचिव अनुपमा सिंह उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक साहू तथा संचालन उत्तम सोनी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य  रूप से वीरू सिंह, विजय सिंह, भवानी साव, सन्नी कुमार, सागर नायक, टुन्नू खान, उत्तम सोनी, कैलाश रजक, राहुल मालाकार, विनय सिंह, बॉबी वर्मा, हरेंद्र साव, अरविद सिंह, लालू शर्मा, बबलू मोदी, दीपू गुप्ता, भवानी साव, सागर नायक, संदीप महतो सहित कई आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.