ईवीएम व वीवीपैड की लगी प्रदर्शनी
किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा में शुक्रवार को ईवीएम व वीवीपैड का प्रदर्शनी लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:23 AM (IST)
संसू, गिद्दी (रामगढ़) : किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा में शुक्रवार को ईवीएम व वीवीपैड की प्रदर्शनी लगाई गई। मौके पर डाड़़ी प्रखंड के जीपीएस आशीष पंडा व प्रभारी कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने छात्रों के बीच विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम व वीवीपैड का प्रदर्शनी लगाया गया है। ताकि मतदान की प्रक्रिया के बारे में छात्रों को जानकारी दिया जा सकें। इस दौरान वोट देने की बारे में जानकारी दिया। मौके पर विजय कुमार, देवनारायण राम, बालेश्वर प्रसाद, बसंती कुमारी, भारती सिन्हा, प्रमोद कुमार, पुष्पा करमाली, ओमप्रकाश महतो समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें