बरलंगा में जलमीनार बनाने के लिए हुई भूमि पूजा
फोटो 06- बरलंगा में जलमीनार का भूमि पूजन करते लोग। संवाद सूत्र बरलंगा बरलंगा थाना क्षेत्र के टोला पुरबटांड़ बरलंगा में पूजारी कर्मवीर पाण्डेय द्वारा विधि-विधान के साथ हवन पूजन कर जलमीनार कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही जलमीनार निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि बरलंगा थाना क्षेत्र के बरलंगा ऊपरबरगा नेमरा नरसिंहडीह रौ-रौ असारीबगान हरना हेठबरगा व सुथरपुर आदि जगहों पर बरलंगा मे बन रहे जलमीनार से ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। जलमीनार के बन जाने से यहां के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। पीएचइडी के जेई नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई जलमीनार द्वारा की जाएगी लेकिन पानी का उठाव स्वर्णरेखा नदी से किया जाएगा। इससे यहां के रहने वाले हजारों लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध होगी। मौके पर संवेदक भुवनेश्वर महतो रवि साहु मुखिया विध्या कुमारी बेदिया उप-मुखिया विमल प्रसाद रविरंजन सिंह संजय सिंह उमेश महतो हेमंत रजक आदि उपस्थित थे।
संवाद सूत्र, बरलंगा :बरलंगा थाना क्षेत्र के टोला पुरबटांड़ बरलंगा में पुजारी कर्मवीर पांडेय द्वारा विधि-विधान के साथ हवन पूजन कर जलमीनार कार्य की भूमि पूजा की गई। इसके साथ ही जलमीनार निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि बरलंगा थाना क्षेत्र के बरलंगा, ऊपरबरगा, नेमरा, नरसिंहडीह, रौ-रौ, असारीबगान, हरना हेठबरगा व सुथरपुर आदि जगहों पर बरलंगा मे बन रहे जलमीनार से ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। जलमीनार के बन जाने से यहां के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। पीएचइडी के जेई नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई जलमीनार द्वारा की जाएगी, लेकिन पानी का उठाव स्वर्णरेखा नदी से किया जाएगा। इससे यहां के रहने वाले हजारों लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध होगी। मौके पर संवेदक भुवनेश्वर महतो, रवि साहु, मुखिया विध्या कुमारी बेदिया, उप-मुखिया विमल प्रसाद, रविरंजन सिंह, संजय सिंह, उमेश महतो, हेमंत रजक आदि उपस्थित थे।