Move to Jagran APP

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या

नगर परिषद क्षेत्र के गोसा में कांग्रेस की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए इसकी निदान की ओर अपनी इच्छा व्यक्त की। रात्रि चौपाल में कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी उनकी समस्याओं से रूबरू हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 09:36 PM (IST)
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र के गोसा में कांग्रेस की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए इसके निदान की ओर अपनी इच्छा व्यक्त की। रात्रि चौपाल में कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी उनकी समस्याओं से रूबरू हुई। चौपाल में ग्रामीणों ने पानी की समस्याओं को रखते हुए, राशन कार्ड, वृद्ध पेंशन से वंचित होने की बात कही। इससे पूर्व ग्रामीणों ने कांग्रेस नेत्री ममता देवी का स्वागत किया। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जल्द ही मैं उच्च अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निदान करने का प्रयास करूंगी। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कहा कि  आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलाता रहा है। लोगों की हर समस्याओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। क्योंकि आज कि वर्तमान सरकार में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं होता पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा की सरकार में किसान, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, रोजगार सेवक सभी कर्मचारी क्षुब्ध और परेशान है। इसलिए  इस बार के चुनाव में भाजपा, आजसु की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सबों को एकजुट होना होगा। क्योंकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है। सुनहरे सपना दिखा रही है। मौके पर कांग्रेस के युवा नेता भरत कुमार, राधा देवी, बसंती देवी, अनुराधा देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, वीणा देवी, राजकुमारी देवी आदि सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.