हैवी ब्लास्टिग से घरों में गिरे पत्थर, रोका खदान का कार्य
सीसीएल तोपा खुली खदान में शनिवार को हुई हैवी ब्लास्टिग के दौरान बनवार के दो घरों में गिरे पत्थरों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने खदान का कार्य रोक दिया। देर शाम तक प्रबंधन द्वारा पहल नही किए जाने से खदान बंद है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुजू : सीसीएल तोपा खुली खदान में शनिवार को हुई हैवी ब्लास्टिग के दौरान बनवार के दो घरों में गिरे पत्थरों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने खदान का कार्य रोक दिया। देर शाम तक प्रबंधन द्वारा पहल नही किए जाने से खदान बंद है। जानकारी के अनुसार प्रबंधन द्वारा खदान में की गई ब्लास्टिग से बनवार निवासी राजेंद्र रविदास व मौलाना वाजिद के घर के आंगन में पत्थर आ गिरा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर गिरने के बाद खदान का कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हैवी ब्लास्टिग के कारण हमेशा पत्थर उनके घरों में गिरते हैं। इससे जान-माल का खतरा बना रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें