गिरफ्तार आरोपित को भेजा जेल
नवविवाहिता के आग से झुलस कर मौत होने के मामले में आरोपित पति चितरपुर कुरमी टोला निवासी सहदेव महतो को रजरप्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को रामगढ़ जेल भेज दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:42 PM (IST)
संसू, चितरपुर : नवविवाहिता के आग से झुलस कर मौत होने के मामले में आरोपित पति चितरपुर कुरमी टोला निवासी सहदेव महतो को रजरप्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को रामगढ़ जेल भेज दिया है। रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सहदेव महतो के ससुर हाकेदाग सिल्ली निवासी रमेश महतो ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें