भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने मनाई जय प्रकाश नारायण की जंयती
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को थाना चौक स्थित एक संस्थान में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व राज नेता भारत रत्न से सम्मानित स्व. जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को थाना चौक स्थित एक संस्थान में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व राज नेता भारत रत्न से सम्मानित स्व. जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संजय सिंह ने स्व. जय प्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भेंट किया। बाद में अन्य नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर अतिथि ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के सपनों का भारत बनाने की दिशा में बढ़ना होगा। सभी को एकजुट होकर आगे बढ़कर उनके विचारों को आत्मसात करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद शर्मा व संचालन कैंट अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। मौके पर संस्था के संचालक ओम सिंह, सूर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज जायसवाल, वेणुगोपाल गोस्वामी, रिकी झा, रौशन लाल, शुभम, गगन, अंकित, आफताब, रिकी कुमारी, कंचन कुमारी, गुंजन आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।