कुजू में भगवती जागरण में रात-भर झूमते रहे लोग
रामगढ़ नप क्षेत्र के बोंगावार में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बुधवार की रात्रि भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, कुजू : रामगढ़ नप क्षेत्र के बोंगावार में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बुधवार की रात्रि भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो शामिल हुए। अतिथिद्वय ने फीता काट कर जागरण का उदघाटन किया। मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा कि धार्मिक आयोजन से मन व मस्तिष्क पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि इस भाग-दौड़ व भौतिकता के युग में लोगों को अपना कर्तव्य नहीं भुलना चाहिए। जीवन का कोई भरोसा नहीं। इसके बाद रांची के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं मां दुर्गा व महिषा सुर के जीवंत झांकी प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर विवश किया गया। जागरण में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद हेमनी देवी, लखीराम मांझी, आजयू जिला मीडिया प्रभारी जयकिशोर महतो, राजेंद्र महतो, संजय सिंह, तूलेश्वर महतो, छोटू महतो, अरूण कुमार, नीतिश कुमार, किशोर पंडा सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए। ं
-