Move to Jagran APP

हल जोतने वालों को ही फसल काटने का हक : शहजादा

गोला प्रखंड के हेमतपुर में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता शहजादा अनवर पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी कार्य कारी जिला अध्यक्ष कमाल शहजादा मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:48 AM (IST)
हल जोतने वालों को ही फसल काटने का हक : शहजादा
हल जोतने वालों को ही फसल काटने का हक : शहजादा

संवाद सूत्र, गोला : गोला प्रखंड के हेमतपुर में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता शहजादा अनवर पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, कार्य कारी जिला अध्यक्ष कमाल शहजादा मौजूद थे। श्री अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धातों पर चलने वाली पार्टी है। कुछ लोग सोशल मीडिया में अनाफ-सनाफ पोस्ट करके पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा वर्षों से जो व्यक्ति पार्टी को सींचने का काम किया है। उसे पार्टी द्वारा उचित मान-सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हल कोई और जोते और फसल कोई काटे ऐसा नहीं चलेगा। जो हल जोतेगा फसल काटने का हक उसी को है। पार्टी संगठन को मजबूत करने में यहां के नेता कार्यकर्ता पिछले 25 वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। आज चुनाव का समय आ रहा है तो बरसाती मेढ़क की तरह टर्रा रहे हैं। बिना बुलाए कोई भी कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं और अपने से दो रुपये का माला खरीद कर पहन रहे हैं। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी टिकट देगी। मैं उनका स्वागत करुंगा और पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए काम करुंगा। पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं का दरकिनार करके बाहर के लोगों को हजारीबाग का प्रत्याशी बनाया। इस कारण पार्टी की हार हुई। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर भी सवाल उठाया। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में प्रखंड कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल के नेताओं को आमंत्रण नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक की अध्यक्षता सत्यवान लाल खन्ना संचालन जर्नादन पाठक ने किया गया। मौके पर राम विनय महतो, जकाउल्लाह, जनार्दन पाठक, जाकिर अख्तर, चंद्रशेखर पटवा, शांतनू मिश्रा, कमाल शहजादा, मोबीन अख्तर, निर्मल करमाली, अनीता देवी, एहतसामुद्दीन अंसारी, निर्मल बेदिया, सकिल अहमद, यासीन अंसारी, रिजवान अंसारी, सैफुला अंसारी, दीपक कुमार, अजीत करमाली, रामप्रसाद करमाली, संतोष सानी, ज्ञानी मुंडा, साजिद अहमद, मिकाइल अंसारी, भीखु चिगारी, गुलाम सरवर, शमशेर आलम, अफ्रोज अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, रजनीश, नवीन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.