Move to Jagran APP

माता मरियम का मनाया जन्मोत्सव

संवाद सहयोगी रामगढ़ संत मेरी चर्च में रविवार को माता मरियम का जन्मोत्सव एवं पल्ली दिवस धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव एवं पल्ली दिवस को लेकर चर्च से सुबह में ईसाई समुदाय के लोगों भव्य शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धन्य हुए। शोभायात्रा चर्च प्रांगण से निकलकर मुख्य पथ होते हुए बस स्टैंड तक गई। वहां से पुन उसी मार्ग से चर्च में पहुंची। यहां पर कई धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर सुबह चर्च में प्रचारक किशोर राम में प्रार्थना शुरू की। बाद में पुरोहित कर्मा ने अपने प्रवचन में माता मरियम की पवित्रता व समर्पण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटूट विश्वास के साथ कैथोलिक चर्च में माता भक्ति रखी जाती है। कहा यह विश्वास अपने अंदर भी इंसान को रखना चाहिए। अत्ममंथन और आत्मविश्वास ही मनुष्य को औरों से अलग करती

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:56 PM (IST)
माता मरियम का मनाया जन्मोत्सव

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : संत मेरी चर्च में रविवार को माता मरियम का जन्मोत्सव एवं पल्ली दिवस धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव एवं पल्ली दिवस को लेकर चर्च से सुबह में ईसाई समुदाय के लोगों भव्य शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धन्य हुए। शोभायात्रा चर्च प्रांगण से निकलकर मुख्य पथ होते हुए बस स्टैंड तक गई। वहां से पुन उसी मार्ग से चर्च में पहुंची। यहां पर कई धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर सुबह चर्च में प्रचारक किशोर राम में प्रार्थना शुरू की। बाद में पुरोहित कर्मा ने अपने प्रवचन में माता मरियम की पवित्रता व समर्पण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटूट विश्वास के साथ कैथोलिक चर्च में माता भक्ति रखी जाती है। कहा यह विश्वास अपने अंदर भी इंसान को रखना चाहिए। अत्ममंथन और आत्मविश्वास ही मनुष्य को औरों से अलग करती है। बाद में चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। काफी संख्या में विश्वासी लोग उपस्थित थे। बेदी सजाने का काम संत अंश कान्वेंट बिजुलिया की धर्म बहनों ने किया। गीत संचालन प्रोसेशन संचालन सुनील कश्यप, सिमोनिका प्रेमचंद लकड़ा, परमानंद एक्का आदि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद बाखला, सुधीर ढूंढो, दीपक बारला, विजय जोशी, सुनील कुमार, विपुल मनोज बाड़ा, किशोर हेम्ब्रम, निर्मल गाड़ी आदि बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग लगे हुए थे। मौके पर बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.