Move to Jagran APP

प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है करमा पर्व : चन्द्रप्रकाश

फोटो- 27 फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते सीपी चौधरी व अन्य फोटो- 2

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:34 PM (IST)
प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है करमा पर्व : चन्द्रप्रकाश
प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है करमा पर्व : चन्द्रप्रकाश

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़): गोला प्रखंड क्षेत्र के सीपीसी कॉलेज कमता में रविवार को प्रकृति का पर्व करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक करम गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित गिरिडीह सांसद की धर्मपत्नी सुनीता चौधरी ने करम की पूजा-अर्चना की। साथ ही किसान हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, समाजसेवी सुनीता चौधरी, गोला प्रमुख जलेश्वर महतो, चंदर महतो व जिप सदस्य कपिलदेव मुंडा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि करमा प्रकृति को जोड़ने का पर्व है। करमा महोत्सव में हमलोग करम डाली की पूजा-अर्चना कर प्रकृति को सुरक्षित रखने की प्रार्थना करते हैं। हमलोगों को प्रकृति को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधे हैं तो आज हमलोग स्वस्थ्य हैं। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि करमा महोत्सव की कोई तैयारी नहीं थी फिर भी इतने कम समय में अच्छा कार्यक्रम किया। मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो,  गोविद मुंडा, लालटू कुमार चन्द्रा, ठाकुरदास महतो, बजरंग कुमार महथा, धनेश्वर महतो, संजय महतो, चन्द्रशेखर करमाली, राजीव रंजन सिंह, निहार रंजन, टेकलाल महतो, जलेश्वर महतो, महेश महतो, नवकुमार महतो, जयप्रकाश महतो, अर्जुन महतो, देवंती देवी, संगीता कुमारी, अर्चना महतो, पिकी देवी, अनीता महतो, उषा देवी, शुशीला देवी सहित सैकड़ो दर्शक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.