पंचायत से लेकर जिला समिति के गठन का निर्देश
रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार स्थित साहु धर्मशाला परिसर में शनिवार को झाविमो की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी विनोद शर्मा उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जिला संगठन को मजबूत करते हुए बड़कागांव विधानसभा एवं रामगढ़ विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र जिला कार्यसमिति संगठन और प्रखंड कमेटी का गठन कर लिया जाए।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : शहर के चट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला परिसर में शनिवार को झाविमो की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी विनोद शर्मा उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जिला संगठन को मजबूत करते हुए बड़कागांव विधानसभा एवं रामगढ़ विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र जिला कार्यसमिति संगठन और प्रखंड कमेटी का गठन कर लिया जाए। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व पंचायत समिति से लेकर जिला समिति को मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी 25 सितंबर को रांची में आयोजित जनादेश समागम महारैली को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योतिद्र प्रसाद साहू ने तथा संचालन जिला महासचिव अनवर हुसैन ने किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य महेंद्र सिंह, गोविद बेदिया, अखिलेश प्रसाद, नरेश मुंडा, सुनीता देवी, सरिता मंडल, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, जिला सचिव वसुध तिवारी, मो. इरफान, कोषाध्यक्ष संजय कुमार रजक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपी प्रजापति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जिम्मी रिविट, बबीता देवी, प्रदीप महतो, पतरातू प्रखंड शाबिर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पांडव महतो, गोला प्रखंड अध्यक्ष डी एन चौधरी, जहीर अंसारी, मुबारक अंसारी, आशीष कुमार, बीनू महतो, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, सुनीता देवी आदि शामिल थे।