Move to Jagran APP

सिउर स्कूल में मनी बिरसा जयंती, छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

फोटो 03- भगवान बिरसा की जयंती मनाते शिक्षक व छात्र-छात्राएं। जासं, रामगढ़ : झारखंड के 1

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:45 PM (IST)
सिउर स्कूल में मनी बिरसा जयंती, छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
सिउर स्कूल में मनी बिरसा जयंती, छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

रामगढ़ : झारखंड के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गुरुवार को मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिउर में  हर्षोल्लास  के साथ  मनाए गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित किया। श्री रजक में ग्रामीणों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 18 वर्ष पहले यह विद्यालय पांच डिसमिल में तीन कमरों वाले प्राथमिक विद्यालय  के रूप में था। अब यह विद्यालय 80 डिसमिल में 20 वर्ग कक्ष के साथ  मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रूप में जाना जा रहा है। अभी विद्यालय में 515 बच्चे अध्ययनरत हैं। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जुलूस के रूप प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में शामिल बच्चे भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक धरोहर संबंधी  नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज प्रजापति, दीपक मुंडा, सेवालाल वेदिया, रितेश मुंडा, दुर्गेश मुंडा, मुकेश बेदिया, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, अंजली कुमारी, बबीता कुमारी, शिवानी कुमारी व सीमा कुमारी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.