जलमीनार का मोटर जला, लोग परेशान
घाटो : केदला उत्तरी पंचायत के चोपड़ा मोड़ स्थित शौर्य ऊर्जा से संचालित जलमीनार का मोटर
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:00 PM (IST)
घाटो : केदला उत्तरी पंचायत के चोपड़ा मोड़ स्थित शौर्य ऊर्जा से संचालित जलमीनार का मोटर जले एक माह हो गया, लेकिन अभी तक मोटर को बनाया नही जा सका है। इसके कारण आसपास के लोग पानी को लेकर बेहद परेशान हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चोपड़ा मोड़ पर हमेशा ही पानी की किल्लत रही है। यही जलमीनार एक सहारा था, लेकिन मोटर जल जाने के कारण पानी की पुन: दिक्कत हो गई है। इस समस्या को लेकर मुखिया अंजना देवी को भी सूचित किया है। इस संबंध में मुखिया से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें