मनरेगा हजारीबाग जिलाध्यक्ष बने राधेश्याम साहू
गिद्दी (रामगढ़) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मनरेगा समन्वयक विनंजय भारती ने एक पत्र भेज
गिद्दी (रामगढ़) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मनरेगा समन्वयक विनंजय भारती ने एक पत्र भेजकर गिद्दी निवासी राधेश्याम साहू को मनरेगा विभाग का हजारीबाग जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। विनंजय भारती ने पत्र में कहा है कि मनरेगा विभाग की सांगठनिक मजबूती प्रदान करने को लेकर मनरेगा विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया। आशा है कि अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए मनरेगा के हित में कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं राधेश्याम को मनरेगा का जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस हजारीबाग जिलाध्यक्ष देवकुमार राज ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर इनका स्वागत किया है। वहीं राधेश्याम साहू के मनरेगा जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के कौलेश्वर प्रजापति, शशिभुषण ¨सह, अयोध्याय ¨सह, केके ¨सह, प्रणव चक्रवर्ती, ¨वदेश्वर प्रसाद, किस्टो प्रसाद, गुंजन साव, मनोज ¨सह, विजय कुमार, राजकुमार साव, इदू अंसारी, दीपक बाबू ने बधाई दी है।