Move to Jagran APP

पलामू में हर्षोल्लास मना रक्षा बंधन

भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व रक्षा बंधन गुरूवार को मनाया गया। मेदिनीनगर व इसके आस-पास के क्षेत्रों समेत पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मना। बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक व कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 06:15 PM (IST)
पलामू में हर्षोल्लास मना रक्षा बंधन
पलामू में हर्षोल्लास मना रक्षा बंधन

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर, पलामू : भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व रक्षा बंधन गुरुवार को मनाया गया। मेदिनीनगर व इसके आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मना। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक व कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस पर्व को लेकर बहन ही नहीं भाइयों में भी काफी उत्साह दिखा। बहन-भाई के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन महंगाई पर भी भारी पड़ा। बहनें सुबह से ही रक्षा बंधन की तैयारी में जुटी थी। भाई को राखी बांधने की बेताबी बहनों में स्पष्ट दिख रही थी। श्रावण पूर्णिमा की पूजा संपन्न होने के बाद मुहूर्त के अनुरूप राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। यह सिलसिला दिनभर चला। इधर रक्षा बंधन व सावन पूर्णिमा को ले शहर के रेड़मा स्थित काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन की धूम रही। शहर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। श्रावण पूर्णिमा पर रेड़मा काली मंदिर,शहर के विष्णु मंदिर, देवी मंदिर, छह मुहान काली मंदिर, महावीर मंदिर व हीरा मंदिर समेत कई मंदिरों में विशेष हवन पूजन का कार्यक्रम संचालित हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.