आंधी तूफान से मौसम सुहाना, फसल को नुकसान
जेएनएन, रांची : मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला, रविवार की दोपहर के बाद राज्य के कई जि
जेएनएन, रांची : मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला, रविवार की दोपहर के बाद राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी-पानी से मौसम सुहाना हो गया लेकिन इससे किसानों के पेशानी पर बल पड़ गए। दोपहर बाद अधिकतर जिलों में रात सा अंधेरा छा गया। अप्रैल में ही रौद्र रूप दिखा रहे सूर्य देव नरम पड़ गए। शाम होते-होते कई जिलों में तेज बारिश और कहीं-कहीं ओला गिरने की भी सूचना है। इससे खेत-खलिहान में रखे रवि फसल कहीं आंधी तूफान में उड़ गये तो कहीं फसल के भिगने से किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। पलामू में काफी हल्की बारिश व आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं कई प्रखंडों सहित शहर में बिजली गायब है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य फसलों को क्षति नहीं होगी। गढ़वा में आंधी-तूफान का असर नहीं देखा गया। हजारीबाग में हल्की बारिश और आंधी के कारण कहीं-कहीं एस्बेस्टस आदि उड़ने की सूचना है। चतरा में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई है। वहीं कोडरमा में दोपहर बाद से मौसम के बदले रूख का असर शाम को देखने को मिला। शाम में कोडरमा में तेज बारिश हुई।