किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
संवाद सहयोगी रामगढ़ किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार कुंवर टोला में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। साथ ही संकल्प लिया कि स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर उनकी सोच को सार्थक करेंगे। इससे पूर्व मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज महतो ने सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं ने फुल चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही राजीव गांधी जिदाबाद का नारा लगाते रहे। मौके पर कांग्रेस पार्टी आदिवासी मोर्चा जिला
रामगढ़ : किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार कुंवर टोला में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। साथ ही संकल्प लिया कि स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर उनकी सोच को सार्थक करेंगे। इससे पूर्व मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज महतो ने सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं ने फुल चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही राजीव गांधी जिदाबाद का नारा लगाते रहे। मौके पर कांग्रेस पार्टी आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल मुंडा, मोती अग्रवाल, रोहित पांडे, छात्र नेता राजन करमाली, जिलानी खान, गजानंद मुंडा, सलमान कादिर, गणेश महतो, रामचंद्र प्रसाद सोनी, कारू भुइयां, राजू मुंडा, सुरेश भैया, अजीत प्रसाद, सोनी, धर्मेंद्र, पिटू करमाली, नरेश भैया, महावीर करमाली, दिनेश मुंडा, अजीत मुंडा, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, छोटू करमाली, करण मुंडा, सुरेश भैया, बिरजू भैया आदि मौजूद थे।