Move to Jagran APP

देश के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए झारखंड से हुआ था उलगुलान

रामगढ़ आजसू जिला कार्यालय में रविवार को हूल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 09:08 PM (IST)
देश के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए झारखंड से हुआ था उलगुलान

रामगढ़ : आजसू जिला कार्यालय में रविवार को हूल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए झारखंड से उलगुलान हुआ था। यह घटना 30 जून 1855 के रूप में भारतीय इतिहास में दर्ज है। अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के नेतृत्व में झारखंड से अंग्रेजों के खिलाफ विगुल फूंका गया था। इसे पूरा झारखंड हूल दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि आजसू हमेशा शहीदों के बताए गए रास्ते पर चलेगा। जिला अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मिल का पत्थर साबित हुआ। इसे अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम क्रांति के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय साहू ने तथा संचालन जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने किया। मौके पर सतीश सिन्हा, दिलीप दांगी, मनोज राम, एम रहमान, प्रदीप मांझी, गंगाधर महतो, संजय यादव, गंगाधर बेदिया, वीरेंद्र झा, शिवप्रसाद मुंडा, हरिरत्नम साहु, राजू प्रसाद, चंदन कुमान, शंभू यादव, लालू, कौलेश्वर महतो, मुन्ना श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, धनंजय वर्मा, जकीउल्ला, विश्व रंजय, लाल बिहारी मांझी, अजय कुमार, किशुन कुमार, मो. कलाम, अनिल सोनी, संतोष यादव, विदेश बेदिया, राजेश मंडल, टिकेश्वर महतो, बालेश्वर बेदिया, शंकर मांझी, सुशील मुंडा, रंजीत यादव, भुनेश्वर महतो, राजन सिंह, संतोष अग्रवाल, सुखदेव महतो, उज्ज्वल कुमार, विजय महतो, भवानी यादव, रवींद्र मुंडा, विक्रांत साहु, अजय रवि, महेश रजवार, मनोज कुमार, कामेश्वर मेहता, रघु महतो, नंद किशोर ठाकुर, किशोर ठाकुर आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.