श्रमिकों का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म : चंद्रप्रकाश
रामगढ़ : शहर के श्री गुरुनानक स्कूल परिसर स्थित श्री गुरु गो¨वद ¨सह आडिटोरियम में श्रम निय
रामगढ़ : शहर के श्री गुरुनानक स्कूल परिसर स्थित श्री गुरु गो¨वद ¨सह आडिटोरियम में श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के द्वारा सोमवार को श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक चन्द्र प्रकाश चौधरी मौजूद थे। इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, एसडीओ अनंत कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित थे। मौके पर मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा कि श्रमिकों का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म है। सरकार का ध्यान भी श्रमिकों को सीधे लाभ देना है। इसी दिशा में लगातार सरकार प्रयासरत है। श्रमिक सम्मान समारोह उसी दिशा में सरकार का प्रयास है। सरकार श्रमिक औजार सहायता योजना, साईकिल सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, विवाह सहयता योजना, पेंशन योजना, निशक्तता पेंशन, पारिवारिक पेंशन योजना, अनाथ पेंशन आदि अन्य योजनाओं को सरकार के माध्यम से आपलोगों के प्रति योजना सर्वप्रथम रामगढ़ जिला में देने का काम किया जाएगा। समारोह को जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, एसडीओ अनंत कुमार, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय भाषण देते हुए श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद ¨सह ने कहा कि आज के दिन 19 हजार 133 लाभुकों को एक करोड़ 94 हजार रुपये विभिन्न योजनाओं में हस्तांतरित किए गए। मौके पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डब्लू महतो, आजसू नेत्री अराधना राज, दोहाकातू पंचायत की मुखिया कलावती देवी, पतरातू मुखिया गंगाधर बेदिया सहित भारी संख्या में श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल हुए।