Move to Jagran APP

झारखंड की संस्कृति में रचा-बसा है करमा त्योहार : चंद्रप्रकाश

रामगढ़ : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:34 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:34 PM (IST)
झारखंड की संस्कृति में रचा-बसा है करमा त्योहार : चंद्रप्रकाश

रामगढ़ : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति में करमा त्योहार रचा-बसा है। यह त्योहार हमें प्रकृति से प्यार करने और खुशहाली का संदेश देता है। बेहतर फसल और हरियाली का पाठ करमा-धरमा ने लोगों को दिया है। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी बुधवार को कैथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित करमा झूमर प्रतियोगिता सह फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने सभी को करमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी मेल-मिलाप के साथ रहने का संदेश भी देता है। इससे पूर्व आयोजकों ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो, आजसू छात्र संघ के प्रदेश सचिव अर¨वद महतो व विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो का स्वागत पुष्प गुच्छ व लोटा पानी कर किया। मैच का उद्घाटन नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने प्रेमनगर पारडीह व रामगढ़ इलेवन के टीम से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर किया। दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंत में रामगढ़ की टीम ने लगातार दो गोल कर मैच जीत कर चैंपियन बना। इधर मंत्री ने करमा महोत्सव प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप जलाकर व फीता काटकर किया। मंत्री ने मांदर बजाकर जमकर झूमर कर लोगों को उत्साहित किया। इधर झूमर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। झारखंड की संस्कृति का बच्चों ने बखूबी झूमर कर दिखाया। मंत्री ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाते हुए आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राजेंद्र महतो ने किया। इस दौरान वार्ड 26 पार्षद देवधारी महतो, राजेश महतो, मनोज महतो, रोशन महतो, भगवान दास, विनोद महतो, जितेंद्र महतो, कैलाश महतो, गुड्डू, प्रकाश, करण,डीया महतो, पंचम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.