अपरहण मामले का पुलिस जल्द करें खुलासा, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : चंद्रप्रकाश
अपरहण कांड मामले का पुलिस जल्द करें खुलासा दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई चंद्रप्रकाश संवाद सूत्र रजरप्पा कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाए जा रहे रामगढ़ और बोक
संवाद सूत्र, रजरप्पा : कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाए जा रहे रामगढ़ और बोकारो जिला सीमावर्ती क्षेत्र रजरप्पा स्थित मा छिन्मस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र के समीप दामोदर नदी में बन रहे पुल निर्माण में कार्यरत दो लोगो को शुक्रवार रात्रि नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। अपहरण किए गए लोगो मे रोलर ड्राइवर लातेहार निवासी टुन्नू भुईयां और महुआटांड़ थाना क्षेत्र के घघरी निवासी नाइट गार्ड मुकेश कुमार मुर्मू शामिल है। इस घटना के बाद से बोकारो जिला में सनसनी फैल गयी हैं। साथ ही मजदूरों में डर का माहौल बना हुआ हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को सूबे के पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रामगढ़ जिला आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा घटना स्थल पहुंचकर मजदूरों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बोकारो एसपी से जल्द ही इस मामले का खुलासा करने तथा इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की हैं। हालांकि की दो दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। बताते चलें कि पिछले वर्ष इसी पुल निर्माण का शिलान्यास दिसंबर 2019 में तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया था। जो बोकारो जिले के महुआटांड़ (गोमिया) से जोड़ने वाली है। इस पुल को कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करीब 16.51 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इधर रविवार को भी दोनों की तलाश में पुलिस पूरी गंभीरता से छानबीन कर रही है। अपहृत दोनों के सकुशल वापसी के लिए बोकारो पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाई जा रही है।