तोपा पंचायत सचिवालय का उद्घाटन
कुजू : नव निर्मित तोपा पंचायत सचिवालय का विधिवत उदघाटन सोमवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल र
कुजू : नव निर्मित तोपा पंचायत सचिवालय का विधिवत उदघाटन सोमवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिप सदस्य नरेश महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर सचिवालय का शुभारंभ किया। मौके पर नेताद्वय ने कहा कि सचिवालय निर्माण से पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा होगी। साथ ही अन्य आवश्यक आयोजन में सहूलियत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तोपा मुखिया अरशद अंसारी ने की। कार्यक्रम में जिप सदस्य सर्वेश कुमार ¨सह, प्रमुख चंद्रमणी देवी, कंचन कुमारी, पंसस निर्मल करमाली, पंचायत सेवक संतोष कुमार साहू, रोजगार सेवक मुनाजिर हुसैन, रामभजन लाल महतो, अशफाक अली, डॉ. रंजीत कुमार, हाजी शाहिद अली, मंगू मांझी, कासिम मियां, जयराम प्रजापति, देवनंदन ठाकुर, सिकंदर अंसारी, अशोक कुमार गुप्ता, राजकिशोर महतो, रियाज अंसारी, महादेव रविदास, अनवर अली आदि शामिल हुए।