रजिस्टर्ड किसानों से धान बेचने की अपील
संवाद सूत्र पतरातू (रामगढ़) पतरातू प्रखंड के पालू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पालु पंचायत के रजिस्टर्ड किसानों से अपने धान बेचने की अपील की है। जानकारी के अनुसार पालु पैक्स के द्वारा अबतक 2 हजार सात सौ क्विटल धान की खरीद की जा चुकी है। साथ ही अभी तक पालु पंचायत के सभी रजिस्टर्ड किसान अपने धान को नहीं बेच पाए हैं। बताया जाता है कि धान का समर्थन मूल्य दो हजार रुपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा किसानों बोनस के रुप में अतिरिक्त राशि भी दी जाती है।
संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़): पतरातू प्रखंड के पालू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पालु पंचायत के रजिस्टर्ड किसानों से अपने धान बेचने की अपील की है। जानकारी के अनुसार पालु पैक्स के द्वारा अबतक 2 हजार सात सौ क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। साथ ही अभी तक पालु पंचायत के सभी रजिस्टर्ड किसान अपने धान को नहीं बेच पाए हैं। बताया जाता है कि धान का समर्थन मूल्य दो हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा किसानों बोनस के रुप में अतिरिक्त राशि भी दी जाती है।