Move to Jagran APP

खुलने के आठ दिन बाद ही बंद हो गए पैक्स केंद्र

संवाद सूत्र पतरातू (रामगढ़) रामगढ़ जिले के कृषि बहुल प्रखंड पतरातू में तीन धान अधिप्राप्ति क

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:16 PM (IST)
खुलने के आठ दिन बाद ही बंद हो गए पैक्स केंद्र
खुलने के आठ दिन बाद ही बंद हो गए पैक्स केंद्र

संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़): रामगढ़ जिले के कृषि बहुल प्रखंड पतरातू में तीन धान अधिप्राप्ति केंद्र बीते 15 दिनों से बंद हैं। धान की खरीदारी भी बंद हो गई है। इससे क्षेत्र के किसान प्रतिदिन परेशान हैं। सरकारी अव्यवस्था के कारण जो भी किसान अपना धान अभी तक बेच नहीं पाए हैं, वे प्रतिदिन धान बेचने के लिए पैक्स केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। पैक्स बंद रहने से यहां के किसान प्रखंड के पालू पैक्स के सचिव इंद्रजीत सिंह को फोन कर जानकारी ले रहे हैं। किसानों ने बताया कि पालू पैक्स खुलने के आठ दिन बाद से ही बंद हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर पैक्स सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने के आठ दिन बाद ही बंद करना पड़ा। बंद होने के कारण के बारे में उन्होंने बताया कि गोदाम धान से ही गोदाम भर गया था। गोदाम में धान रखने की जगह नहीं है। ऐसे में मजबूरीवश पैक्स से धान की खरीदारी बंद करनी पड़ी। आठ दिन में कुल 56 किसानों से एक हजार 876 क्विटल धान की खरीदारी कर ली गई थी। जब तक गोदाम खाली नहीं होगा, तबतक खरीदारी बंद रहेगी। इधर, किसानों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कहा गया था कि धान की खरीदारी होने के दूसरे दिन कुल मूल्य का आधा पैसा किसानों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। परंतु 15 से 20 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों को कोई राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में बीसीईओ सुदर्शन चौबे ने बताया कि पतरातू प्रखंडमें तीन धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए थे। वर्तमान में तीनों केंद्र बंद हैं। धान की खरीदारी बाधित है। गोदाम पूरी तरह से भर गया है। जब-तक खरीदे हुए धान राइस मिल में नहीं जाते हैं, तब तक फिर से धान की खरीदारी नहीं हो पाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.