ट्रेलर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत
रामगढ़ : रांची-पटना फोरलेन सड़क पर कांकेबार स्थित पटेल चौक के पास शुक्रवार को प
रामगढ़ : रांची-पटना फोरलेन सड़क पर कांकेबार स्थित पटेल चौक के पास शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे इंगोट लदे एक ट्रेलर(आरजेएच7जीए-1711) को पीछे से एक ट्रक (बीआर21जी-6629) ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि ट्रक चालक का पैर से लेकर कमर तक बुरी रहा से ड्राइ¨वग सीट पर दब गया। लगभग एक घंटे तक चालक तड़पते हुए लोगों से बचाने के लिए गुहार लगाई। पहले स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकालने के प्रयास किया। इसके बाद गैस कटर की मदद से किसी तरह दबे चालक को निकाला गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस तत्काल उसे सदर अस्पताल ले गईं, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक नालंदा(बिहार) निवासी 21 वर्षीय शेखर कुमार पिता विनोद यादव था। दुर्घटना के बाद ट्रक का खलासी अमित कुमार घायलावस्था में ही वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रांची की ओर से आ रहे ट्रक एक स्कार्पियो को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार धक्का मार दिया। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।