Move to Jagran APP

दुर्घटना में कार सवार निरसा की महिला की मौत, दो घायल

चितरपुर(रामगढ़) : रामगढ़-बोकारो मार्ग (एनएच-23) के मुरुबंदा के समीप शुक्रवार की सुबह

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 06:31 PM (IST)
दुर्घटना में कार सवार निरसा की महिला की मौत, दो घायल
दुर्घटना में कार सवार निरसा की महिला की मौत, दो घायल

चितरपुर(रामगढ़) : रामगढ़-बोकारो मार्ग (एनएच-23) के मुरुबंदा के समीप शुक्रवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। दो लड़कियां घायल हो गईं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। मृतक महिला प्रभा देवी निरसा (धनबाद) निवासी हैं। घायलों में मृतक महिला की पुत्री मनीषा कुमार व रिश्तेदार प्रीति ¨सह शामिल हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार निरसा, धनबाद से सेंट्रो कार (जेएच10क्यू-7120) पर सवार होकर सभी रांची जा रहे थे। इसी दौरान रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरुबंदा के समीप एक अज्ञात वाहन ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस पहुंचकर वाहन व शव को अपने कब्जे में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.