चितरपुर में डीजल-पेट्रोल में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन
चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी ।
संसू, रजरप्पा(रामगढ़) : चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने डीजल-पेट्रोल में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को लेकर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो की अध्यक्षता व जगेश्वर महतो नागवंशी के संचालन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष के नायक उपस्थित थे। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जिससे मध्यम वर्ग के लोगो की कमर टूट गयी है। डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी से जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। धरना में आदित्य कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर पटवा, नकुल महतो, लुमनाथ महतो, दीपक महतो, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार महतो, हाफिज उल्लाह अंसारी, अनुज कुमार, प्रिस नायक, सतीश महतो सहित कई शामिल थे।