Move to Jagran APP

डाड़ी कुसमाबेड़ा में हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में 151 महिलाएं हुई शामिल --- फोटो 4

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:57 AM (IST)
डाड़ी कुसमाबेड़ा में हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी पंचायत अंतर्गत कुसमाबेड़ा (रिकवा) में श्रीश्री यज्ञ समिति कुसमाबेड़ा द्वारा पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ सोमवार को हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप से 151 महिलाएं कलशयात्रा लेकर निकली। जो विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए करीब 5 किलो मीटर का सफल तय कर कनकी गंधौनिया नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य चंद्रशेख पांडेय, बेदाचार्य धर्मेंद्र शास्त्री, उपाचार्य रविद्र पांडेय ने मुख्य यजमान अशोक बेदिया व धर्मपत्नी प्रतिमा देवी, प्रकाश महतो व धर्मपत्नी सावित्री देवी, विदेश्वर महतो व धर्मपत्नी अनिता देवी, गोपीचंद्र पटेल व धर्मपत्नी सावित्री देवी को विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इसके बाद महिलाएं जल लेकर यज्ञ मंडप में पहुंची। जहां कलश को स्थापित किया गया। यज्ञचार्य चंद्रशेख पांडेय ने बताया कि जलयात्रा के पश्चात पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, कलश स्थापना किया गया। वहीं देर शाम आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर डाड़ी मुखिया अनिता देवी, वार्ड सदस्य विनोद महतो, नागेश्वर महतो, अशोक राम, रामचंद्र महतो, गोविद महतो, विदेश बेदिया, मीना देवी, बासो देवी, अनिता देवी, जेठु बेदिया, मनीष महतो, महेश महतो, अर्जुन बेदिया, तुलसी महतो, महेंद्र शर्मा, प्रदीप महतो, लालधारी महतो, जगेश्वर बेदिया, कुंती देवी, सावित्री देवी, पानो देवी, देवंती देवी समेत दर्जनों महिला-पुरूष व बच्चें उपस्थित थे।

loksabha election banner

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.