Move to Jagran APP

लोगों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

रामगढ़ : आजसू पार्टी की बैठक शनिवार को होटल अशोक के सभागार में हुई। बैठक में मुख्

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:41 PM (IST)
लोगों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता
लोगों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

रामगढ़ : आजसू पार्टी की बैठक शनिवार को होटल अशोक के सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश साहू, विशिष्ट अतिथि ओबीसी जिला अध्यक्ष हरी रत्नम साहू, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, बुद्धिजीवी मंच के नगर अध्यक्ष महेंद्र मोदी, महिला नगर अध्यक्ष आराधाना राज, बिट्टी छाबड़ा, राजू ¨सह व संजय बनारसी मौजूद थे। बैठक में सर्व प्रथम आजसू श्रमिक यूनियन के नेता सतीश सिन्हा पर हमला करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी व जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा की एक स्वर से मांग की। बैठक के दौरान नगर से नेपाल विश्वकर्मा, इंद्रजीत कुमार, निशांत जैन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मुख्य अतिथि ब्रजेश साहू ने कहा कि नगर में जल्द ही ओबीसी, अनुसूचित जाति का नगर सम्मेलन कराया जाएगा। इसमें आठों वार्ड में ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, बुद्धिजीवी मंच, महिला मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी होगी। बैठक में मुरारी शर्मा, अनिल गुप्ता, जितेंद्र पासवान, राजकुमार गुप्ता, पप्पू जस्सल, एमडी आजाद, संजय अग्रवाल, राजेंद्र साव, महेश कुशवाहा, राकेश गुप्ता, शीतल कुमार, विकास कुमार, टेकेश्वर कुमार, सुभाष ठाकुर, जितेंद्र कुमार, आकाश यादव, संजय मुंडा, जितेंद्र साव, विष्णु झा, बिरजू पोद्दार आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.