हेसला में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय
अरगड्डा : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 हेसला में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी
अरगड्डा : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 हेसला में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद गोपाल मुंडा व संचालन रमेश बेदिया ने किया। इसमें मुख्य रूप से रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष योगेश बेदिया महेश ठाकुर आनंद बेदिया उपस्थित थे। बैठक में हेसला गांव में मुहर्रम का त्योहार भाईचारगी के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि करमा पूजा के दिन रात में 11:00 बजे तक सभी लोग कर्मा का पूजा कर लेंगे। इसके बाद मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। बैठक में कलीम अंसारी, सोनू खान, राजा खान, महेश करमाली, छोटू साहू, हीरू करमाली, जगनारायण बेदिया, दिनेश प्रजापति, लाल कुमार बेदिया, विजय बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, मोहन बेदिया व अर¨वद बेदिया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।